Friday, September 13, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की तर्ज पर संगठन में की नियुक्तियां, CM के कृपापात्रो को मिला अहम स्थान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की तर्ज पर संगठन में की नियुक्तियां, CM के कृपापात्रो को मिला अहम स्थान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने हरियाणा एक हरियाणवी एक की तर्ज पर पार्टी की पहली सूची में सभी जातियों को साधने की कोशिश की है। लेकिन खास बात यह है कि सूची में सीएम खट्टर के विश्वसनीय लोगों को ही सूची में दोबारा जगह दी गई है। खासकर विधायक मोहन लाल बड़ौली, वेदपाल शामिल हैं।
इस सूची में ब्राह्मण, राजपूत, एससी, वैश्य और पंजाबी को उचित प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की गई है। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व अध्यक्ष धनखड़ के बदलने के बाद संगठन में जाट समुदाय की कमी को पूरा करने के लिए हिसार के पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुनिया को महामंत्री का पद सौंपा गया है। वहीं, 45 मेंबरों की सूची में 17 फीसदी जाटों को प्रतिनिधित्व दिया गया है।
ऐसा हो सकता है पार्टी अगली लिस्ट में भी जाटों को अच्छा प्रतिनिधित्व दे। क्योकि बहुत जल्द संगठन के अन्य पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ और विभागों की सूची आएगी।
पार्टी ने ओबीसी और एससी समुदाय के लोगों को भी उचित प्रधिनित्व दिया है। अहीरवाल बेल्ट का ध्यान रखते हुए गुरुग्राम के अरुण यादव को सोशल मीडिया प्रमुख, गुरुग्राम की संतोष यादव को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा राज्य सभा सांसद व एससी मोर्चा के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार और स्व. पूर्व सांसद रतनलाल कटारिया की पत्नी बंतो कटारिया को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।
पार्टी ने संगठन अग्रवाल समुदाय से अर्चना गुप्ता को महामंत्री पद की जिम्मेदारी दी है। अर्चना गुप्ता पहले पानीपत की जिला अध्यक्ष के पद पर थीं। सांसद संजय भाटिया की कृपया से उन्हें भाजपा प्रदेश महामंत्री पद हासिल हुआ है। पार्टी ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल को प्रदेश उपाध्यक्ष और अजय बंसल व वरिंदर गर्ग को भी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी देकर वैश्य समुदाय को साधने की पूरी कोशिश की है। नायब सैनी ने भाजपा की सूची में जातीय संतुलन साधने के साथ क्षेत्रीय संगठन का भी पूरी ख्याल रखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!