Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

हरियाणा के 32 शहरों में बारिश का अलर्ट, 40KM/घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के 32 शहरों में बारिश का अलर्ट, 40KM/घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा में 32 शहरों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। घरौंडा, करनाल, इंद्री, रादौर, असंध, कैथल, नीलोखेड़ी, नरवाना, कलायत, थानेसर, गुहला, पिहोवा, शाहाबाद, अंबाला, कालका, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़, पंचकूला में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार बने हुए हैं। साथ ही 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
वहीं हिसार, नाथूसरी चोपटा, फतेहाबाद, रानिया, बापौली, जींद, पानीपत, सिरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली शहरों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा के 21 जिलों में बारिश नहीं होने से सूखे जैसे हालात बने हुए हैं। चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से संभावना जताई गई है कि हरियाणा में 17 और 18 सितंबर को बरसात की संभावना बनी हुई है। इसके तीन दिन ब्रेक के बाद फिर से बारिश का एक दौर शुरू होगा। हालांकि सितंबर में अभी तक मानसून कोई खास मेहरबान नहीं दिखा है। एक सितंबर से अभी तक सूबे में सामान्य से 70% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है। हरियाणा में 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश महेंद्रगढ़ में हुई। यहां 82.5MM बारिश रिकॉर्ड की गई। इसके बाद कुरुक्षेत्र में 58, करनाल में 42.3, अंबाला में 39, पंचकूला में 19 एमएम से अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा सोनीपत, रोहतक, गुरुग्राम जिलों में भी बारिश होने से जगह जगह जलभराव की स्थिति देखी गई।
बीते दिन के तापमान की बात करें तो प्रदेश में दिन का सबसे अधिकतम तापमान भिवानी में 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 2.9 डिग्री की गिरावट है। बारिश न होने को लेकर सबसे ज्यादा हालात भिवानी, चरखी दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, सिरसा में खराब हैं, यहां बारिश ही नहीं हुई। सूबे के दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं। इनमें फरीदाबाद और गुरुग्राम जिले शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!