Sunday, September 22, 2024
Latest:
करनालकारोबारकुरुक्षेत्रकैथलखेलगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा कांग्रेस 25 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार! कांग्रेसियों को रहना पड़ेगा एकजुट*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस 25 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार को घेरने के लिए तैयार! कांग्रेसियों को रहना पड़ेगा एकजुट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस 25 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारियों में जुट गई है। सत्र में प्रदेश की गठबंधन सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। बैठक में विपक्ष के नेता एवं पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ ही सांसद दीपेंद्र हुड्‌डा भी शामिल होंगे। दिल्ली बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस विधायकों को एक जुट रहने की हिदायत दी है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि पार्टी फोरम से बाहर जाकर किसी भी नेता को बोलने की इजाजत नहीं होगी। साथ ही कांग्रेस विधायकों को मानसून सत्र में नूंह हिंसा के साथ अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने को कहा गया है। कांग्रेस राज्य में आई बाढ़ और उससे हुए जानमाल के नुकसान पर सरकार की घेरने के लिए तैयार है। नूह हिंसा के आरोपियों में फिरोजपुर झिरका के कांग्रेस विधायक इंजीनियर मामन खान का नाम भी लिया जा रहा है, लेकिन हुड्डा उन्हें पहले ही क्लीन चिट देते हुए कह चुके हैं कि भाजपा अपनी कमियों को छिपाने के लिए सुई गलत दिशा में मोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!