करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के 14 अफसरों को मिलेगा पुलिस पदक, IG अमिताभ ढिल्लों को प्रेसिडेंट अवॉर्ड, 13 को सराहनीय सेवाओं के लिए मिलेगा सम्मान*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के 14 अफसरों को मिलेगा पुलिस पदक, IG अमिताभ ढिल्लों को प्रेसिडेंट अवॉर्ड, 13 को सराहनीय सेवाओं के लिए मिलेगा सम्मान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर हरियाणा पुलिस के 14 अधिकारियों व कर्मियों को विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत किया गया है। घोषित किए गए कुल 14 पदकों में से एक पुलिस अधिकारी को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा 13 अन्य को सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।
हरियाणा पुलिस के अमिताभ सिंह ढिल्लों, पुलिस महानिरीक्षक (आधुनिकीकरण) को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने के लिए चुना गया है।
*सराहनीय सेवाओं के लिए इन्हें मिला पदक*
सराहनीय सेवाओं के लिए सतेंद्र कुमार गुप्ता IGP (करनाल रेंज), बी सतीश बालन IGP (STF), वीरेंद्र कुमार विज DCP (ईस्ट) गुरुग्राम, सुरेंद्र सिंह DSP (सीआईडी) नई दिल्ली, राजकुमार रंगा ACP पंचकूला, हरि किशन इंस्पेक्टर स्टेट क्राइम ब्रांच, रमेश कुमार सब-इंस्पेक्टर अंबाला, दिनेश सिंह एसआई प्रथम आईआरबी भोंडसी, नरेश कुमार एसआई रोहतक, देवेंद्र कुमार एएसआई पानीपत, राम पाल ईएएसआई (सीआईडी) चंडीगढ़, सज्जन कुमार ओआरपी एएसआई हिसार और सुनील कुमार हेड कांस्टेबल पंचकूला शामिल हैं।

DGP ने दी पुलिसकर्मियों को बधाई
DGP प्रशांत कुमार अग्रवाल ने विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से अलंकृत होने वाले सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि हमारे 14 अधिकारियों का इन महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना जाना समस्त हरियाणा पुलिस के लिए गर्व का क्षण है। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि से पुलिस पदक से अलंकृत होने वालों के साथ-साथ राज्य पुलिस बल के अन्य अधिकारियों व जवानों का भी मनोबल बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!