Sunday, September 22, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की पंचकूला विधानसभा व अन्य स्थानों पर जिला परिषद चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार बुरी तरह हारे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की पंचकूला विधानसभा व अन्य स्थानों पर जिला परिषद चुनाव में भाजपा के सभी उम्मीदवार बुरी तरह हारे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पंचकूला विधानसभा क्षेत्र व अन्य स्थानों में जिला परिषद चुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। जिला परिषद के यहां 10 वार्ड हैं और एक भी वार्ड में भाजपा सरकार में होते हुए अपने प्रत्याशियों को जीता नहीं सकी। सभी सीटों पर निर्दलियों ने बाजी मारी है। हालांकि कईयों को कांग्रेस और जजपा समर्थक बताया जा रहा है। चुनाव जीते प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र बांटे गए। मतगणना पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। चुनाव जीतने वालों ने विजय जुलूस निकाले।बता दें कि पंचकूला में जिला परिषद की 10 सीटों में से 8 कालका विधानसभा क्षेत्र और 2 पंचकूला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आती हैं। साल 2019 में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी कालका विधानसभा सीट से हार गई थी और यहां से कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप चौधरी विधायक बने थे। जबकि पंचकूला से बीजेपी के ज्ञानचंद गुप्ता विधायक बने थे। वे अब विधानसभा स्पीकर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!