करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यरेवाड़ीरोहतकशिक्षासिरसाहरियाणाहिसार

हरियाणा कांग्रेस को बार बार छोड़ने वाले कुलदीप बिश्नोई क्या भाजपा में टिक पाएंगे! बिश्नोई का टारगेट सिर्फ कुर्सी हासिल करना?*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा कांग्रेस को बार बार छोड़ने वाले कुलदीप बिश्नोई क्या भाजपा में टिक पाएंगे! बिश्नोई का टारगेट सिर्फ कुर्सी हासिल करना?*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा कांग्रेस को बार बार छोड़ने वाले विधायक कुलदीप बिश्नोई क्या भाजपा में टिक पाएंगे इसकी किसी को कोई गारंटी नही है। क्योंकि कुलदीप बिश्नोई का टार्गेट सिर्फ औऱ सिर्फ कुर्सी हथियाना है। चर्चाकारों का कहना है कुलदीप बिश्नोई को कांग्रेस ने मान सम्मान देने में कोई कसर नही छोड़ी लेकिन प्रदेशाध्यक्ष की कुर्सी न मिलने के कारण कांग्रेस से बगावत कर ली। चर्चाकारों का मानना है कि वह अपने आपको संगठन और सरकार में सर्वोच्च स्थापित करना चाहते हैं। परन्तु भाजपा में ऐसा नहीं हो सकता है। ताजी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के हिसार जिले के आदमपुर हल्के के कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा जॉइन करने की फाइनल तिथि निर्धारित कर दी है। कुलदीप ने 3 अगस्त को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता से मिलने के लिए 12 बजे का समय मांगा है। कुलदीप ने ट्वीट करके लिखा कि 4 अगस्त को 10 बजकर 10 मिनट। इस ट्वीट के बाद उनके समर्थकों ने रिप्लाई किया कि भाजपा जॉइन कर रहे हैं। वहीं कुलदीप ने दूसरा ट्वीट करके कहा कि घायल तो यहां हर परिंदा है, मगर जो फिर से उड़ सका वहीं जिंदा है। कुलदीप का कांग्रेस छोड़ना तय है। कुलदीप भाजपा में शामिल होने के लिए CM से लेकर गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से भी मिल चुके हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!