Thursday, September 12, 2024
Latest:
अपराधकरनालकारोबारकुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादहरियाणा

भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पर राजनीतिक बवाल, आधी रात को मजिस्ट्रेट के आगे पेश किये बग्गा, पंजाब पुलिस के एक्शन पर HC में सुनवाई आज!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा नेता तजिंदर बग्गा पर राजनीतिक बवाल, आधी रात को मजिस्ट्रेट के आगे पेश किये बग्गा, पंजाब पुलिस के एक्शन पर HC में सुनवाई आज!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- दिल्ली के भाजपा नेता तजिंदर बग्गा के मामले में लगातार बवाल जारी है। तीन राज्यो की पुलिस का तालमेल बिगड़ता नजर आ रहा है! या यूं कहें कि तीन राज्यो की पुलिस आपस मे टकरा रही है! इस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में आज फिर इस मामले की सुनवाई होगी। जिसमें पंजाब पुलिस को दिल्ली और हरियाणा में डिटेन करने के मामले में HC में बहस होगी। इस मामले में हरियाणा पुलिस और दिल्ली पुलिस हाईकोर्ट में एफिडेविट दायर कर चुकी है। कल HC में सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा था। हाईकोर्ट ने बग्गा को हरियाणा से दिल्ली ले जाने से रोकने की पंजाब सरकार की मांग ठुकरा दी। वहीं बग्गा को दिल्ली में शुक्रवार आधी रात को 12.35 बजे मजिस्ट्रेट के आगे पेशी के बाद घर भेज दिया गया। बग्गा अब दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी में रहेंगे। चोट की वजह से बग्गा को बयान दर्ज करवाने के लिए सोमवार सुबह तक का वक्त दिया गया है। घर पहुंचकर बग्गा ने कहा कि वह कश्मीरी पंडितों का मसला उठाते रहेंगे। वह आगे की सुनवाई में पूरा सहयोग करेंगे। घर पहुंचकर बग्गा ने कहा कि वह कश्मीरी पंडितों का मसला उठाते रहेंगे। वह आगे की सुनवाई में पूरा सहयोग करेंगे।
दिल्ली-हरियाणा नकार चुके आरोप,,,,,,
HC में कल हुई सुनवाई में दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस को डिटेन करने से इन्कार किया था। दिल्ली पुलिस के एडवोकेट सत्यपाल जैन ने कहा था कि पंजाब पुलिस के कर्मचारी अपनी मर्जी से दिल्ली के जनकपुरी थाने में बैठे हैं। हरियाणा पुलिस के वकील चेतन मित्तल ने कहा कि किसी को डिटेन नहीं किया। हमने तो पंजाब पुलिस के अफसरों को चाय और गन्ने का जूस पिलाया। बग्गा को दिल्ली पुलिस ले गई तो पंजाब पुलिस भी वापस लौट आई।
पंजाब का आरोप, सूचना देने गए पुलिस कर्मी बिठाए
पंजाब सरकार ने आरोप लगाया था कि तजिंदर बग्गा को दिल्ली से गिरफ्तार करने के दौरान एक टीम जनकपुरी थाने भेजी गई। उसे दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया। जिसमें उनका एक डीएसपी भी शामिल था। इसके बाद पंजाब पुलिस हरियाणा पहुंची तो उन्हें कुरुक्षेत्र में रोक लिया गया। वहां पंजाब पुलिस के SP स्तर के अफसरों को डिटेन किया गया। तजिंदर बग्गा को दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार आधी रात को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। उनकी मेडिकल रिपोर्ट में चोट लगी होने की बात भी सामने आई है। पेशी के बाद बग्गा को घर भेज दिया गया। कोर्ट ने बग्गा की सुरक्षा के आदेश भी दिए। बग्गा को शुक्रवार सुबह पंजाब पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया।
इसके बाद दिल्ली पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज कर दिल्ली कोर्ट से सर्च वारंट ले लिया। जिसके आधार पर ही बग्गा को हरियाणा पुलिस से कुरुक्षेत्र में रुकवाया गया। दिल्ली पुलिस का तर्क है कि बग्गा की गिरफ्तारी से पहले उन्हें पंजाब पुलिस ने इसकी सूचना नहीं दी। बग्गा पर कश्मीर फाइल्स मूवी को टैक्स फ्री करने के मामले में केजरीवाल पर की टिप्पणी की वजह से पंजाब के मोहाली में केस दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!