करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

BJP अध्यक्ष धनखड का ऐलान, हरियाणा में भाजपा निकाय चुनाव के पूरी तरह तैयार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
BJP अध्यक्ष धनखड का ऐलान, हरियाणा में भाजपा निकाय चुनाव के पूरी तरह तैयार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़/जींद ;- भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से तैयार है। चुनाव में भाजपा जीत भी हासिल करेगी। आयोग जब चाहे चुनाव करवा सकता है। रविवार को पत्रकारों से बातचीत में धनखड़ ने कहा कि पंचायत चुनाव का मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जब भी चुनाव आयोग पंचायत के चुनाव करवाएगा, हम पूरी तरह से तैयार हैं। धनखड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन पूरे प्रदेश में मजबूत है, परंतु विशेषकर शहरी मतदाताओं में भाजपा की बहुत अच्छी पैठ है। ऐसे में भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार है। जींद दौरे के दौरान उन्होंने मंडियों का दौरा भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!