करनालकुरुक्षेत्रगुड़गाँवचंडीगढ़चरखी दादरीजिंददेश-विदेशनारनौलपंचकुलापंजाबपलवलपानीपतभिवानीमहेंद्रगढ़हरियाणा

हरियाणा सरकार में भ्रष्टाचार और बेलगाम अधिकारियों के मुद्दे पर मुखर रुख रखते है राव इंद्रजीत, डिन्नर टेबल पर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत को साधने की तैयारी में धनखड और खट्टर?

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सरकार में भ्रष्टाचार और बेलगाम अधिकारियों के मुद्दे पर मुखर रुख रखते है राव इंद्रजीत, डिन्नर टेबल पर केंद्रीय मंत्री इंद्रजीत को साधने की तैयारी में धनखड और खट्टर?
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ विधायकों के बाद अब हरियाणा के सभी सांसदों का मन डिनर डिप्लोमेसी के माध्यम से टटोलेंगे। सोमवार रात को केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के निवास पर रात्रि भोज होगा। इसमें खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा प्रभारी विनोद तावड़े, संगठन मंत्री और प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत हरियाणा के सभी भाजपा के मंत्री इसमें शामिल होंगे। राव इंद्रजीत सिंह के आवास पर आयोजित होने वाले डिनर के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि शनिवार को ही धनखड़ ने भाजपा विधायकों के साथ चंडीगढ़ में डिनर किया था और उनके साथ विस्तार से चर्चा की थी।
विधायकों के मन की जानने के बाद अब धनखड़ हरियाणा के सभी 10 लोकसभा और चार राज्यसभा सांसदों के साथ मंत्रणा करेंगे। बैठक में मुख्य रूप से सरकार और संगठन प्रमुख रहेंगे। किस प्रकार से सरकारी तंत्र में और सुधार लाया जाए और किस प्रकार से पार्टी में नए लोगों को जोड़ा जाए पर सभी से सलाह भी ला जाएगी। इनके अलावा, मौजूदा राजनीतिक माहौल, पंचायत-नगर निकाय चुनाव, चंडीगढ़ पर पंजाब सरकार के प्रस्ताव आदि महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी मंथन किया जाएगा। डिनर टेबल पर केंद्र के निर्देश पर मिशन 2024 को भी सभी के सामने रखा जाएगा और सरकार और संगठन की कार्यप्रणाली को लेकर सभी से राय शुमारी की जाएगी। खामियों और कमियों को पूछा जाएगा, ताकि इसी साल इनको दूर कर आक्रामक तरीके से जनता के बीच जाया जा सके। इस डिनर के कई सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि राव और मनोहर लाल के बीच की दूरियों को भी कम करने के लिए यह डिनर रखा गया है। राव इंद्रजीत सिंह कई बार प्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर निशाना साध चुके हैं।मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जनसभाओं तक में वह भ्रष्टाचार और बेलगाम अधिकारियों के मुद्दे मुखर रूप से रखते रहे हैं। ऐसे में उनके निवास स्थान पर मुख्यमंत्री के पहुंचने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, क्योंकि राव का दक्षिण हरियाणा की राजनीति में काफी प्रभाव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!