करनालकुरुक्षेत्रचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

सीएम खट्टर ने प्रेसवार्ता में बताया 9 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर यज्ञ एवं पूजन के साथ गीता महोत्सव का विधिवत होगा शुभारंभ*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीएम खट्टर ने प्रेसवार्ता में बताया 9 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर यज्ञ एवं पूजन के साथ गीता महोत्सव का विधिवत होगा शुभारंभ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को कुरुक्षेत्र में गीता महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। 9 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर गीता यज्ञ एवं पूजन के साथ इस महोत्सव का विधिवत शुभारंभ होगा। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के साथ अब 2 दिसंबर से कई कार्यक्रमों का आगाज होगा। CM ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 में कुरुक्षेत्र में कहा था कि कुरुक्षेत्र को गीता स्थली के रूप में विकसित किया जाएगा। सरकार उनके संकल्प को पूरा करने में लगी है। पीएम मोदी भी महोत्सव में एक दिन ऑनलाइन जुड़ सकते है। वर्ष 2021 से पहले ही 3 लाख 50 हजार लोग सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव से जुड़ चुके हैं। 21 नवंबर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अब तक 55 हजार से ज्यादा लोग पंजीकरण करा चुके हैं। प्रतियोगिता 8 दिसंबर तक चलेगी।

कल से शिल्प मेला

मुख्यमंत्री ने गीता महोत्सव के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 2 से 19 दिसंबर तक शिल्प एवं सरस मेला चलेगा। 9 से 14 दिसंबर तक भव्य गीता महाआरती का आयोजन होगा। 12 दिसंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में संत सम्मेलन और सभी जिलों में 12 से 14 दिसंबर तक गीता जयंती आयोजित की जाएगी। 13 दिसंबर को हरियाणा के अनेक महाविद्यालयों में गीता संसद का आयोजन होगा।
वैश्विक गीता पाठ 14 को
CM मनोहर लाल ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव पर गीता जयंती के दिन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 75 स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। गीता जयंती के दिन 14 दिसंबर को ब्रह्मसरोवर पर 11 सौ विद्यार्थियों द्वारा वैश्विक गीता पाठ किया जाएगा। इसमें 55 हजार विद्यार्थी और देश-विदेश से लाखों गीता प्रेमी ऑनलाइन जुड़ेंगे।

21 प्रस्तर मूर्तिंयों का निर्माण

गीता जयंती महोत्सव में इस बार 75 अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चित्रकार कैनवस चित्रों का निर्माण करेंगे। इसके साथ महाभारत एवं गीता विषय पर 21 प्रस्तर मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा। कुरुक्षेत्र के 75 तीर्थों पर 15 अगस्त 2023 तक विकास कार्य कराए जाएंगे। गीता जन्मस्थली ज्योतिसर में 1363 लाख की लागत से निर्मित भगवान श्री कृष्ण के विराट स्वरूप 40 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!