Thursday, September 19, 2024
Latest:
करनालचंडीगढ़देश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतहरियाणा

प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिए क्या कहते हैं सितारे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रसिद्ध ज्योतिषी द्वारा तैयार आज का भाग्य राशिफल देखिए क्या कहते हैं सितारे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- मेष- आज आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवार की किसी महिला के कारण तनाव की स्थिति बन सकती है। शासन सता का सहयोग रहेगा। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज आपको मिल सकता है।

वृष- वृष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास है। आज व्यापारी हो या फिर आम जन, सभी को फायदा होगा। व्यवसायिक कार्यों में सफलता मिलेगी और लाभ के योग हैं। अधिकारियों के साथ भी सबंध मधुर बनेंगे।

मिथुन- इन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक तौर पर अच्छा रहेगा। अपने आसपास और परिवार में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मिथुन राशि के लोग आज धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

कर्क – आज कर्क राशि वालों का हर काम में मन लगेगा। सभी कामों को करने के लिए वो बहुत ही उत्सुक रहेंगे और उनके द्वारा किये गए कार्य फलीभूत भी होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों का दिन आज बेहद ही शुभ और खास रहने वाला है। धन के साथ साथ उपहार की भी प्राप्ति होने की संभावना है। वहीं मान सम्मान और वर्चस्व में भी वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा।

कन्या- दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा नए संबंध बनेंगे।

तुला- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।

वृश्चिक- शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

धनु- धनु राशि वालों के लिए आज किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा करने के योग हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतने की जरुरत है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।

मकर- आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।

कुंभ- रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी, फिर भी मन खिन्न रहेगा। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा।

मीन- संबंधों में निकटता आएगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!