करनालगुड़गाँवचंडीगढ़जॉब करियरदेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतफरीदाबादहरियाणा

आप पार्टी ने निगम चुनाव में फिर दी भाजपा को शिकस्त, AAP को मिली चार सीट, कांग्रेस का खुला खाता, भाजपा शुन्य*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय ख़ोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
आप पार्टी ने निगम चुनाव में फिर दी भाजपा को शिकस्त, AAP को मिली चार सीट, कांग्रेस का खुला खाता, भाजपा शुन्य*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली ;- दिल्ली नगर निगम चुनाव में भाजपा को करारा झटका लगा है। यहां पर भाजपा को सूपड़ा साफ हो गया है। पांचों सीटों में से भाजपा को एक भी सीट नहीं आई है।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी को चार और कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है। वहीं भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव में अपना खाता नहीं खोल पाई है। दिल्ली के त्रिलोकपुरी, शालीमार बाग वार्ड, रोहिणी-C और कल्याणपुरी सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। जबकि पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी हुए हैं। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे। इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ थ। त्रिलोकपुरी वार्ड से AAP उम्मीदवार विजय कुमार ने 4986 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट मिले 12845. जबकि BJP उम्मीदवार ओम प्रकाश को 7859 वोट मिले। शालीमार बाग वार्ड से AAP उम्मीदवार सुनिता मिश्रा ने 2705 वोट से जीत दर्ज की। कुल वोट मिले 9764. BJP उम्मीदवार सुरभि जाजू को 7059 वोट मिले। रोहिणी-C सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रामचंद्र 2985 वोट से जीते। आप उम्मीदवार रामचंद्र को 14,388 वोट मिले। बीजेपी उम्मीदवार राकेश को 11,343 वोट मिले। पूर्वी दिल्ली की चौहान बांगड़ सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जुबेर अहमद विजयी हुए। अहमद 10,642 वोट से जीते हैं। कांग्रेस उम्मीदवार को कुल 16,203 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इशराक को 5561 वोट मिले। कल्याणपुरी में AAP उम्मीदवार धीरेंद्र कुमार ने 7043 वोट से जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 14302 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर रहे BJP उम्मीदवार सिया राम को 7259 मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!