करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में संगठन औऱ सरकार से मीठी-मीठी नाराजगी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ की अनदेखी से कार्यकर्ताओं में संगठन औऱ सरकार से मीठी-मीठी नाराजगी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओ की संगठन औऱ सरकार द्वारा बार बार अनदेखी होने से कार्यकर्ताओं में संगठन औऱ सरकार से थोड़ी बहुत नाराजगी देखने को मिल रही है। भाजपा के एक वरिष्ठ कार्यकर्ता ने बताया प्रदेश में भाजपा की सरकार बने लगभग 12 वर्ष हो चुके हैं। लेकिन समर्पित कार्यकर्ताओ की अनदेखी पर सरकार औऱ संगठन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। परंतु इसके विपरीत पार्टी के कुछ ऐसे लोग भी है जो बार बार सरकार में लाभ का पद ले रहे हैं। लेकिन जमीनी समर्पित कार्यकर्ता की तरफ कोई ध्यान नही दे रहा, जिन्होंने भाजपा की सरकार बनवाने मे अपनी जवानी औऱ जिंदगी दोनों लगा दी है। कार्यकर्ता ने संगठन और सरकार में बैठे लोगों से आग्रह करते हुए कहा वरिष्ठ समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओ को भी सरकार में लाभ का पद मिलना चाहिए। उन्होंने कहा प्रदेश भाजपा संगठन की मुखिया अर्चना गुप्ता को चाहिए कि वह ईमानदार, शरीफ व समर्पित कार्यकर्ताओ की पैरवी करके उन्हें सरकार अथवा संगठन में महत्वपूर्ण पद दिलवाए। जिससे भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं में नया रक्तसंचार हो सके औऱ सभी समर्पित कार्यकर्ता दिनरात भाजपा संगठन औऱ सरकार को मजबूत बनाने के लिए काम करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!