Monday, October 19, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

डॉ संजय शर्मा ने कहा हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी के पंचकूला आगमन पर संगठन और सरकार के समन्वय पर होगा मंथन*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डॉ संजय शर्मा ने कहा हरियाणा प्रभारी स्मृति ईरानी के पंचकूला आगमन पर संगठन और सरकार के समन्वय पर होगा मंथन*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भारतीय जनता पार्टी, हरियाणा की प्रदेश प्रभारी आदरणीय श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह 22 एवं 23 अक्टूबर 2026 को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय ‘पंचकमल’ में संगठनात्मक प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रदेश संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करने, सरकार एवं संगठन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की जाएंगी।
यह जानकारी भाजपा हरियाणा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. संजय शर्मा ने दी। डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी जी एवं सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह जी का यह पहला प्रवास प्रदेश में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इन बैठकों में संगठन के विभिन्न स्तरों पर चल रहे कार्यों, जनसंपर्क गतिविधियों, पार्टी के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन तथा जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता जी, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन राणा, कोर कमेटी,प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों ,जिला अध्यक्षों , सरकार के मन्त्रियों ,सांसदों , विधायकों के साथ अलग-अलग बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति, जिलों में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठनात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के विषय पर चर्चा की जाएगी ।
डॉ. शर्मा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और जनता के साथ निरंतर संपर्क में निहित होती है। भारतीय जनता पार्टी इसी कार्यपद्धति के आधार पर संगठन को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करती है। प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी के मार्गदर्शन में होने वाली बैठकों से संगठन की प्राथमिकताओं को स्पष्ट करने तथा आगामी गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश पदाधिकारियों,जिला अध्यक्षों और जिला प्रभारियों के साथ होने वाला संवाद विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगा। इसके माध्यम से जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा, मंडल एवं बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता, कार्यकर्ताओं के साथ संवाद और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के प्रयासों पर चर्चा की जाएगी। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि प्रवास के दौरान भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक भी प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्रियों, हरियाणा सरकार के मंत्रियों, सांसदों एवं विधायकों के साथ संवाद और विचार-विमर्श का कार्यक्रम निर्धारित है। इन बैठकों में प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों, सरकार की जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं, विकास कार्यों, जनता से जुड़े विषयों तथा संगठन और सरकार के बीच प्रभावी समन्वय को लेकर चर्चा की जाएगी। जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद के माध्यम से जनता की अपेक्षाओं और क्षेत्रीय आवश्यकताओं को समझने तथा उन्हें संगठनात्मक एवं प्रशासनिक प्राथमिकताओं से जोड़ने पर भी विचार किया जाएगा। डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि प्रवास के दौरान विचार परिवार के साथ बैठक भी प्रस्तावित है। इस संवाद का उद्देश्य वैचारिक समन्वय, सामाजिक संपर्क तथा राष्ट्र और समाज के हित में संचालित गतिविधियों के संबंध में विचार-विमर्श करना होगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने वैचारिक आधार, अनुशासित संगठन और कार्यकर्ता-केंद्रित कार्यपद्धति के लिए जानी जाती है। संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से इन्हीं मूल्यों को और अधिक मजबूत करने तथा प्रदेश में पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर बल दिया जाएगा।
प्रदेश मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा का उद्देश्य संगठन को प्रत्येक जिले, मंडल और बूथ तक सक्रिय बनाए रखना तथा जनता के साथ निरंतर संवाद स्थापित करना है। प्रदेश प्रभारी श्रीमती स्मृति ईरानी एवं सह-प्रभारी डॉ. भोला सिंह का मार्गदर्शन प्रदेश के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी कार्यक्रमों के लिए स्पष्ट दिशा, बेहतर कार्ययोजना और प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा, सुशासन और राष्ट्रहित के संकल्प के साथ कार्य करता है और संगठन इसी भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। डॉ संजय शर्मा ने बताया कि इस बार विशेष रूप से पिछले तीन बार के जन प्रतिनिधि और तीन बार के प्रदेश पदाधिकारियों को भी अलग से बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!