सीनियर जर्नलिस्ट्स फोरम चंडीगढ़ 13 सितंबर को मनाएगा अपनी पहली वर्षगांठ*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सीनियर जर्नलिस्ट्स फोरम चंडीगढ़ 13 सितंबर को मनाएगा अपनी पहली वर्षगांठ*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चण्डीगढ़ :- सीनियर जर्नलिस्ट्स फोरम (एसजेएफ), चण्डीगढ़ अपना पहला वर्षगांठ समारोह रविवार, 13 सितंबर 2026 को सेक्टर 37 के लॉ ऑडिटोरियम में मनाएगा।
पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे और औपचारिक उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम सुबह 10:00 बजे पंजीकरण एवं स्वागत के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 10:30 बजे उद्घाटन होगा।
दोपहर 12:30 बजे दूसरे सत्र में राज्यसभा सांसद एवं चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर स. सतनाम सिंह संधू मुख्य अतिथि होंगे। यह सत्र “लोकतंत्र और जिम्मेदार पत्रकारिता में वरिष्ठ पत्रकारों की भूमिका” विषय पर होगा, जिसकी अध्यक्षता हिंदुस्तान टाइम्स, चंडीगढ़ के कार्यकारी संपादक रमेश विनायक करेंगे। समारोह में दोपहर 1:30 बजे मालवा आर्ट एंड कल्चर सोसाइटी मोहाली द्वारा मलवई गिद्धा का सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। इसके बाद 2:00 बजे केक कटिंग और सदस्यों के जन्मदिन का उत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम का समापन 2:15 बजे दोपहर के भोजन के साथ होगा।
ये जानकारी फोरम के अध्यक्ष जगतार सिंह सिद्धू, चेयरमैन ए.एस. पराशर और महासचिव केवल भारती ने दी। यह आयोजन वरिष्ठ पत्रकारों को लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका पर विचार करने और फोरम के पहले वर्ष का जश्न मनाने का अवसर प्रदान करेगा।
