Wednesday, September 2, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

सोनीपत में गन्नौर की तहसीलदार सस्पेंड / मीटिंग में कम आने के आरोप!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत में गन्नौर की तहसीलदार सस्पेंड / मीटिंग में कम आने के आरोप!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सोनीपत ;- गन्नौर तहसील में तैनात तहसीलदार ललिता को हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 31 अगस्त 2026 को जारी आदेश में राज्यपाल की ओर से निलंबन को मंजूरी दी गई है। निलंबन के साथ ही सरकार ने उनका मुख्यालय भी बदल दिया है। अब निलंबन अवधि के दौरान तहसीलदार ललिता का मुख्यालय उपायुक्त कार्यालय, भिवानी रहेगा।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गन्नौर की तहसीलदार ललिता को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। यह आदेश हरियाणा की वित्तायुक्त राजस्व एवं अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा, आईएएस की ओर से जारी किया गया है। आदेश के बाद अब उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
सरकार ने निलंबन अवधि में तहसीलदार ललिता का मुख्यालय उपायुक्त, भिवानी का कार्यालय निर्धारित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!