पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल,/ 8 IPS अधिकारियों का तबादला / 5 जिलों के बदले SSP*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल,/ 8 IPS अधिकारियों का तबादला / 5 जिलों के बदले SSP*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में बॉर्डर रेंज अमृतसर के आईजीपी से लेकर कई जिलों के एसएसपी स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। तबादला आदेश के अनुसार गुरप्रीत सिंह भुल्लर को आईजीपी बॉर्डर रेंज अमृतसर नियुक्त किया गया है। वह फिलहाल नई तैनाती की प्रतीक्षा में थे। वह हरमनबीर सिंह का स्थान लेंगे। हरमनबीर सिंह को अमृतसर के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह इससे पहले डीआइजी बॉर्डर रेंज अमृतसर के साथ पुलिस कमिश्नर अमृतसर का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे थे।
*मानसा और पटियाला के एसएसपी भी बदले*
भागीरथ सिंह मीणा को एसएसपी मानसा के पद से हटाकर एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब नियुक्त किया गया है। उनकी जगह पटियाला में एसपी मुख्यालय के पद पर तैनात वैभव चौधरी को एसएसपी मानसा बनाया गया है।
इसी तरह एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा का तबादला कर उन्हें एसएसपी मोहाली नियुक्त किया गया है। वहीं एसएसपी मोहाली हरमनदीप सिंह हंस अब एसएसपी पटियाला की जिम्मेदारी संभालेंगे। दोनों अधिकारियों की तैनाती आपस में बदली गई है।
*बठिंडा एसएसपी की भी बदली जिम्मेदारी*
सुहैल कासिम मीर, जो एआईजी कार्मिक-1, सीपीओ पंजाब के पद पर तैनात थे, को एसएसपी बठिंडा नियुक्त किया गया है। वह ज्योति यादव का स्थान लेंगे। ज्योति यादव को 82वीं बटालियन पीएपी, चंडीगढ़ की कमांडेंट की जिम्मेदारी दी गई है।पुलिस विभाग में किए गए इस फेरबदल के तहत विभिन्न अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इससे जिलों और पुलिस रेंज में प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव होगा।

