करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

मध्यप्रदेश की निजी यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित 3 लोग फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार/ PTI भर्ती 2022 में बेची थी 66 फर्जी डिग्रियां!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
मध्यप्रदेश की निजी यूनिवर्सिटी के कुलपति सहित 3 लोग फर्जी डिग्री मामले में गिरफ्तार/ PTI भर्ती 2022 में बेची थी 66 फर्जी डिग्रियां!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
राजस्थान SOG ने PTI भर्ती 2022 फर्जी डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश (सीहोर) की श्री सत्य साईं यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक और कंप्यूटर ऑपरेटर को अरेस्ट किया गया है। फॉरेंसिक जांच में 66 अभ्यर्थियों को लाखों रुपये लेकर बैक-डेट में फर्जी डिग्रियां बेचने का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। राजस्थान की एसओजी ने फर्जी डिग्री मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एसओजी ने सीहोर (मध्यप्रदेश) स्थित श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस के कुलपति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों को जयपुर लाया गया है और कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस के कुलपति मुकेश तिवाड़ी, परीक्षा नियंत्रक संजय राठौड़ और कंप्यूटर ऑपरेटर आनंद शर्मा शामिल हैं।
*ऐसे हुआ फर्जीवाड़े का खुलासा*
दो साल पहले राजस्थान में शारीरिक शिक्षक (पीटीआई) भर्ती 2022 हुई थी। इस भर्ती में कई अभ्यर्थियों ने फर्जी डिग्रियां लगाई और कई अभ्यर्थियों ने डमी अभ्यर्थी बैठाए थे। पिछले दिनों एसओजी ने डमी अभ्यर्थी बैठाकर पीटीआई बनने वाले मूल अभ्यर्थी भारमल को गिरफ्तार किया था। सांचौर निवासी भारमल ने आवेदन के समय ओपीजेएस विश्वविद्यालय चूरू से बीपीएड करने का उल्लेख किया लेकिन चयन होने के बाद दस्तावेज सत्यापन के समय उसने श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस की डिग्री प्रस्तुत की थी। पूछताछ के दौरान भारमल ने बैक डेट में फर्जी डिग्री लाना स्वीकार किया तो पूरे मामले का खुलासा हो गया।
*कोर्ट से सर्च वारंट लेकर जांच की तो खुल गई पोल*
भारमल से हुई पूछताछ के बाद जब श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस का नाम सामने आया तो एसओजी ने कोर्ट से वारंट प्राप्त कर विश्वविद्यालय में तलाशी ली। विश्वविद्यालय का पूरा रिकॉर्ड और कंप्यूटर डाटा जब्त किया गया। इस रिकॉर्ड और डेटा की फोरेंसिक फाइनेंशियल एक्सपर्ट से जांच कराई जांच में विश्वविद्यालय द्वारा छात्र भारमल राम के नाम से दो अलग अलग फीस संबंधी लेजर अकाउंट बनाए गए थे। फॉरेंसिक फाइनेंशियल ऑडिट में इन लेजर अकाउंट्स की प्रविष्टियों के बाद की तारीख में बनाए जाने और बैक डेट में रिकॉर्ड तैयार किए जाने के तथ्य सामने आए थे।
*लाखों रुपए लेकर बेची फर्जी डिग्रियां*
एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि जांच में यह भी पता चला है कि श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मेडिकल साइंस सीहोर मध्य प्रदेश की ओर से पीटीआई भर्ती 2022 में कुल 66 सफल अभ्यर्थियों को डिग्रियां दी थी। इनमें से ज्यादातर डिग्रियां बैक डेट में फर्जी तरीके से बेची गई थी। इसकी एवज में अभ्यर्थियों से लाखों रुपए वसूले गए थे।
*ये गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपी*
1. मुकेश तिवाड़ी – कुलपति (Vice Chancellor), श्री सत्य साई विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, सीहोर, मध्यप्रदेश।
2. संजय राठौड़ – परीक्षा नियंत्रक, श्री सत्य साई विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, सीहोर।
3. आनंद शर्मा – कम्प्यूटर ऑपरेटर, श्री सत्य साईं विश्वविद्यालय प्रौद्योगिकी एवं मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय, सीहोर।
4. भारमल राम पुत्र नरिंगा राम – पूर्व में गिरफ्तार चयनित पीटीआई मूल अभ्यर्थी, निवासी धानता, जिला सांचौर;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!