डेरा मुखी राम रहीम को छह साल में 17वीं बार पैरोल*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
डेरा मुखी राम रहीम को छह साल में 17वीं बार पैरोल*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सिरसा ;- डेरा सच्चा सौदा प्रमुख और दुष्कर्म के दोषी गुरमीत राम रहीम सिंह को 21 दिन की फिर से पैरोल मिली है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से सिरसा में मौजूद डेरा मुख्यालय पहुंचा। राम रहीम दुष्कर्म केस में 20 साल की सजा काट रहा हैं और उसे पहले भी कई बार पैरोल-फरलो मिल चुकी है।
यह लागातार तीसरी बार है, जब राम रहीम को सिरसा आश्रम जाने की मंजूरी मिली है। इससे पहले उसे बरनावा आश्रम में रखा जाता था। पैरोल के समय तक वह सिरसा में रहेगा।
*जेल से कब-कब बाहर आए राम रहीम?*
राम रहीम को सजा मिलने के बाद से लगातार पैरोल और फरलो मिलने का सिलसिला जारी है। इसकी शुरुआत 24 अक्तूबर 2020 को हुई, जब उसे पहली बार एक दिन की पैरोल मिली। इसके बाद 21 मई, 2021 को बीमार मां से मिलने के लिए उसे 12 घंटे की पैरोल मिली।इसके बाद साल 2022 में राहत का यह सिलसिला और बढ़ा और 7 फरवरी, 2022 को उसे 21 दिन की फरलो, 17 जून 2022 को 30 दिन की फरलो और 14 अक्तूबर 2022 को 40 दिन की पैरोल मिली। इसके बाद 2023 में भी राम रहीम तीन बार जेल से बाहर आया। 21 जनवरी, 2023 को 40 दिन की पैरोल, 20 जुलाई, 2023 को 30 दिन की पैरोल और 21 नवंबर, 2023 को 21 दिन की फरलो। साल 2024 में उसे 19 जनवरी को 50 दिन की पैरोल, 13 अगस्त को 21 दिन की फरलो और 2 अक्तूबर को 20 दिन की फरलो दी गई।

