करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के दोनों आरोपी मुठभेड़ में ढेर / पुलिस पर फायरिंग का दावा*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के दोनों आरोपी मुठभेड़ में ढेर / पुलिस पर फायरिंग का दावा*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करनाल ;- बीरू वाल्मीकि हत्याकांड के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल बताए जा रहे दोनों आरोपियों को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के अनुसार, पश्चिमी यमुना नहर बाईपास पर देर रात पुलिस टीम ने दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें करनाल के जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान हर्ष और बीरबल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इनमें से एक कैथल और दूसरा करनाल जिले के बुटाना क्षेत्र का रहने वाला था।
*पुलिस का दावा- नाकाबंदी के दौरान बदमाशों ने की फायरिंग*
पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी करनाल स्थित पश्चिमी यमुना बाईपास पर नाकाबंदी की गई थी। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि बीरू वाल्मीकि हत्याकांड में शामिल दो बदमाश वहां से गुजरने वाले हैं। पुलिस ने जब संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कथित तौर पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस के अनुसार, हमले में कर्मचारी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस उन्हें उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना के बाद करनाल के एसपी, आईजी रेंज अशोक चौहान समेत सीआईए और एफएसएल की टीमें मौके पर पहुंचीं और घटनास्थल की जांच की।
*बुधवार शाम हुई थी बीरू वाल्मीकि की गोली मारकर हत्या*
बुधवार देर शाम करनाल-हांसी रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी पर जा रहे बीरू वाल्मीकि के सिर में गोली मार दी थी। गंभीर रूप से घायल बीरू की मौत हो गई थी। घटना के बाद परिवार और वाल्मीकि समाज के लोगों में रोष था। परिजनों और समाज के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!