करप्शन के एक केस में संयुक्त निदेशक के खिलाफ 13 साल बाद दर्ज हुई FIR!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
करप्शन के एक केस में संयुक्त निदेशक के खिलाफ 13 साल बाद दर्ज हुई FIR!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा बागवानी विभाग के संयुक्त निदेशक सुधीर यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज हुआ है। जांच में
कागजों पर आम के बाग और वर्मी कंपोस्ट यूनिट दिखाए गए थे, साथ ही 82 मामलों में घटिया बीज बांटने का खुलासा हुआ है। हरियाणा में हुड्डा सरकार के दौरान हुई करप्शन के एक केस में अब 13 साल बाद FIR दर्ज हुई है। मामला भी ऐसा कि जांच करने वाले भी हैरान रह गए। अफसरों ने कागजों में ही आम-चीकू के बाग लगा दिए। कागजों में केंचुआ खाद तैयार करने की यूनिट दिखा थी, जबकि जमीन पर कुछ भी नही था।

