*सीएम नायब सैनी तो जनता का भला करने में नही छोड़ रहे कोई कसर / परन्तु CM के सख्त आदेशो को हल्के में ले रहे हैं अधिकारी!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*सीएम नायब सैनी तो जनता का भला करने में नही छोड़ रहे कोई कसर / परन्तु CM के सख्त आदेशो को हल्के में ले रहे हैं अधिकारी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चाहते हैं कि प्रदेश विकास, सुशासन और जनकल्याण की दिशा में तेजी से आगे बढे। सीएम नायब के आदेश है शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और किसानों के हितों को अधिकारी प्राथमिकता से ले । इस बाबत मुख्यमंत्री ने कई बार अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं कि आम जनता की समस्याओं का समाधान समयबद्ध सुनिश्चित किया जाए और सरकारी सेवाओं को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाया जाए। लेकिन धरातल पर परिणाम बहुत कम देखने को मिलता है। प्रदेश की जनता का मानना है कि सीएम तो जनता का भला करने में कोई कसर नही छोड़ रहे हैं लेकिन अधिकारी इनके विपरीत काम कर रहे है। प्रदेशवासियों का मानना है अधिकारी सीएम के आदेशों को पूरी तरह से लागू नही कर रहे तभी फील्ड में लोगो को काम करवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

