*भाजपा के हाथों खेल रहे हैं पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी / थाम सकते हैं भाजपा का दामन!*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*भाजपा के हाथों खेल रहे हैं पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी / थाम सकते हैं भाजपा का दामन!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पंजाब कांग्रेस के नेता ने नाम न छापने की शर्त पर राष्ट्रीय खोज तथा भारतीय न्यूज के सम्पादक राणा ओबराय से कहा ऐसा लग रहा है कि पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी भाजपा के हाथों खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस को कमजोर करने के बाद वह भाजपा का पटका पहन सकते हैं। कांग्रेस नेता ने बताया कि कांग्रेस आलाकमान राजा को हटाने की वाली चन्नी की शर्त नही मानेगी। कांग्रेस नेता ने कहा जिस चन्नी को कांग्रेस ने फर्श से उठाकर अर्श पर बिठाया था औऱ मुख्यमंत्री बनाया था । आज वही चन्नी कांग्रेस को आंखे दिखा रहा हैं। नेता ने कहा अब कांग्रेस आलाकमान किसी भी नेता के दबाव में नही आता है।

