दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, राहुल, ममता-अखिलेश मौजूद / शरद पवार बोले- सबका साथ रहना जरूरी*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,
दिल्ली में INDIA ब्लॉक की बैठक, राहुल, ममता-अखिलेश मौजूद / शरद पवार बोले- सबका साथ रहना जरूरी*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- INDIA ब्लॉक की दिल्ली में 7वीं बैठक जारी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव और ममता बनर्जी इस बैठक में पहुंची हैं। बैठक में जम्मू-कश्मीर CM उमर अब्दुल्ला, सांसद अभिषेक बनर्जी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत कई भी मौजूद हैं। वहीं, शिवसेना (UBT) चीफ उद्धव ठाकरे ऑनलाइन जुड़े हैं।
INDIA ब्लॉक की पिछली बैठक एक जून 2024 को दिल्ली में खड़गे के घर पर हुई थी। यानी, पूरे 2 साल के बाद गठबंधन के नेता एकसाथ जुटे हैं। इधर, महाराष्ट्र के बारामती में NCP-SCP चीफ शरद पवार ने कहा कि मौजूदा समय में ब्लॉक के सभी दलों को एकजुट रखना सबसे जरूरी है।

