भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा महंगाई, पेपर लीक, बिजली-पानी, कानून व्यवस्था के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी कांग्रेस*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में कहा महंगाई, पेपर लीक, बिजली-पानी, कानून व्यवस्था के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाएगी कांग्रेस*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की अहम बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौधरी भजनलाल को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी विधायकों ने स्व. भजनलाल को याद किया और उन्हें नमन किया। बैठक में जनहित के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई और आगामी रणनीति तय की गई। महंगाई की मार, पेट्रोल, डीजल और LPG की लगातार बढ़ती कीमतें, SIR, बैंक घोटाला, पेपर लीक, NEET परीक्षा, परीक्षा रद्द, भर्ती कैंसिल, CBSE पेपर चेकिंग, कानून व्यवस्था का बिगड़ता हाल, बिजली-पानी की किल्लत समेत कई मुद्दों पर कांग्रेस विधायकों ने अपनी-अपनी बात रखी। सभी ने प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन का सुझाव दिया।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी को निर्देश दिए कि 15 जुलाई तक SIR में सभी विधायक, जिला स्तर के नेता और बीएलए पूरी ताकत के साथ सक्रिय भूमिका निभाएं। वो किसी भी तरह की गड़बड़ी के विरुद्ध अलर्ट रहें। सभी कांग्रेसजन सुनिश्चित करें कि कोई भी वैलिड वोट कटने ना पाए और गलत वोट बनने ना पाए। बैठक के बाद पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हुड्डा ने बताया कि राज्यसभा चुनाव आयोग में धांधली के विरुद्ध पार्टी नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की है। साथ ही विधानसभा के बाहर सांकेतिक सदन चलाने के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष के नोटिस का जवाब दे दिया गया है। इसके बाद उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि 15 जुलाई के बाद पुनः कांग्रेस विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों का ऐलान किया जाएगा। इस दौरान जनता के समस्त मुद्दों को लेकर कांग्रेस “जन-जन तक” पहुंचेंगी। क्योंकि आज हर वर्ग इस सरकार की नीतियों और कारगुजारियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है।

