सी जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही लिए तीन बड़े फ़ैसले*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सी जोसेफ़ विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही लिए तीन बड़े फ़ैसले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) के अध्यक्ष सी. जोसेफ़ विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली। इसके साथ ही राज्य में लगभग छह दशकों से जारी दो प्रमुख द्रविड़ दलों डीएमके और एआईएडीएमके के बारी-बारी से सत्ता में आने का दौर समाप्त हो गया।
*मुख्यमंत्री बनते ही उन्होंने मंच पर ही तीन आदेशों पर किए हस्ताक्षर*
इन आदेशों में अगले दो महीने तक राज्य में हर घर को 200 यूनिट बिजली फ़्री करना, नशे की समस्या से निपटने के लिए हर ज़िले में विशेष बल बनाना और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक स्पेशल टास्क फ़ोर्स बनाना शामिल है।
तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने रविवार को विजय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
शनिवार को को 234 सदस्यों वाली विधानसभा में 120 निर्वाचित विधायकों का समर्थन मिलने के बाद विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया गया थ। विजय ने सुबह 10 बजे के बाद चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में शपथ ली। उनके साथ टीवीके के कुछ वरिष्ठ नेताओं सहित नौ अन्य लोगों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। विजय कांग्रेस के सहयोग से गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे. राज्यपाल ने विजय को 13 मई या उससे पहले विधानसभा में विश्वासमत हासिल करने का निर्देश भी दिया है।
जिन नौ लोगों ने मंत्री पद की शपथ ली, वे हैं- ‘बुसी’ एन आनंद, आधव अर्जुना, केजी अरुणराज, केए सेंगोट्टैयन, पी वेंकटरमणन, सीटीआर निर्मलकुमार, ए राजमोहन, टी. के. प्रभु और एस कीर्तना,
विजय, जो पेरंबूर और तिरुची ईस्ट दोनों सीटों से निर्वाचित हुए हैं. विजय को मिलाकर चेन्नई से कुल पांच मंत्री होंगे. पश्चिमी क्षेत्र से दो मंत्री और दक्षिणी क्षेत्र से तीन मंत्रियों को प्रतिनिधित्व मिलेगा.
फ़िलहाल मंत्रिमंडल में एक महिला और अनुसूचित जाति (एससी) समुदाय से एक प्रतिनिधि हैं। पिछले कुछ दिनों से जारी राजनीतिक अनिश्चितता शनिवार शाम समाप्त हो गई, जब वीसीके और आईयूएमएल ने भी समर्थन दे दिया, जिससे टीवीके का आंकड़ा 120 तक पहुंच गया। इसके बाद विजय ने चेन्नई स्थित लोक भवन में राज्यपाल से मुलाक़ात कर कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई(एम), वीसीके और आईयूएमएल के समर्थन पत्र सौंपे थे। हालिया विधानसभा चुनाव में टीवीके ने 108 सीटें जीती थीं. हालांकि वास्तव में यह संख्या 107 है, क्योंकि पार्टी अध्यक्ष विजय दो सीटों से निर्वाचित हुए हैं और उन्हें एक सीट छोड़नी होगी।

