पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रो. सविता गुप्ता को सौंपी थी रिसर्च सेल की कमान*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पंजाब यूनिवर्सिटी के वीसी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए प्रो. सविता गुप्ता को सौंपी थी रिसर्च सेल की कमान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गत दिवस पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के प्रशासनिक ढांचे में अहम बदलाव किया गया। कुलपति ने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) की वरिष्ठ प्रोफेसर सविता गुप्ता को रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल का नया डायरेक्टर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एक मई से प्रभावी हो गई है। शुक्रवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश भी सार्वजनिक कर दिए गए।
डिप्टी रजिस्ट्रार (स्थापना) की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार, प्रोफेसर सविता गुप्ता को यह जिम्मेदारी फिलहाल एक वर्ष की अवधि के लिए सौंपी गई है। उनकी यह नियुक्ति 10 फरवरी 2024 को हुई सीनेट की बैठक के पैरा-1 और पीयू कैलेंडर (2022) के नियमों के तहत की गई है। कुलपति ने सिंडिकेट और सीनेट की आगामी मंजूरी की प्रत्याशा में इन आदेशों पर मुहर लगाई है। प्रोफेसर सविता गुप्ता का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव काफी लंबा रहा है। वह इससे पहले यूआईईटी की निदेशक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। अब रिसर्च सेल के डायरेक्टर के तौर पर उन पर कैंपस में शोध कार्यों को बढ़ावा देने और विभिन्न विभागों के रिसर्च प्रोजेक्ट्स के बीच तालमेल बिठाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। आदेश की प्रतियां रजिस्ट्रार, डीयूआई और अन्य संबंधित विभागों को जरूरी कार्रवाई के लिए भेज दी गई हैं।

