Sunday, April 26, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*वरिष्ठ IAS जयबीर आर्य ने कहा अधिकारी का यह कर्तव्य होता है / लोगो को दिलो में यह विश्वास पैदा करना / उनकी रक्षा- सुरक्षा के लिए बैठी है सरकार*

*हरियाणा के वरिष्ठ IAS जयबीर आर्य एवं सम्पादक राणा ओबराय की खास बातचीत*

*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*वरिष्ठ IAS जयबीर आर्य ने कहा अधिकारी का यह कर्तव्य होता है / लोगो को दिलो में यह विश्वास पैदा करना / उनकी रक्षा- सुरक्षा के लिए बैठी है सरकार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के अनेको जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर रहकर लोगो के दिलो में अपने कुशलकार्यो की छाप छोड़ चुके हरियाणा के कमिश्नर एवं वरिष्ठ IAS जयबीर सिंह आर्य ने सम्पादक राणा ओबराय से खास बातचीत में बताया मैने डीसी के पद पर रहने के साथ – साथ अनेको जगह एसडीएम के पदों पर भी अपना दायित्व निभाया।उन्होंने बताया डीसी या एसडीएम पद पर रहते हुए मेरे पास जनता हित में जो भी मुश्किल से मुश्किल कार्य आया, मैने उसको अपना कर्तव्य मानते हुए बखुबी पूरा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया मेरा यह उद्देश्य रहा कि हर जरूरतमंद को समय पर न्याय मिले। जिससे व्यक्ति के दिल मे शासन औऱ प्रशासन की इज्जत बढे औऱ सरकार पर भरोसा बना रहे। उन्होंने कहा सबसे बड़ी यह है कि लोगो मे यह विश्वास पैदा करना अत्यंत जरूरी है कि हमारी रक्षा औऱ सुरक्षा के लिए सरकार है। उन्होंने बताया गलत कार्य के लिए मैने कभी भी बड़े से बड़े नेता की सिफारिश नही मानी हां यदि काम नियम के अनुसार ठीक है तो मैने उसे बिना देरी के तुरंत किया। उन्होंने बताया बहुत से विभागों में विभागाध्यक्ष रहते हुए मेरी सोच रही कि सरकार की नीतियों को शीघ्र अति शीघ्र जनता में पहुंचाया जाए। जिससे सरकार की गरिमा बढे ओर जनता सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों का लाभ उठा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!