*चंडीगढ़ DGP हुड्डा का आदेश था जान बूझकर रेड लाइट जंप तथा डेंजरस ड्राइविंग करने वालो का काटो चालान / ट्रैफिक पुलिस के घर- पकड़ अभियान से कंट्रोल हुई ट्रेफिक समस्या / कुछ नाको पर ट्रेफिक कर्मीयों द्वारा की जा रही ज्यादतीयों के हो रहे चर्चे!*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*चंडीगढ़ DGP हुड्डा का आदेश था जान बूझकर रेड लाइट जंप तथा डेंजरस ड्राइविंग करने वालो का काटो चालान / ट्रैफिक पुलिस के घर- पकड़ अभियान से कंट्रोल हुई ट्रेफिक समस्या / कुछ नाको पर ट्रेफिक कर्मीयों द्वारा की जा रही ज्यादतीयों के हो रहे चर्चे!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- अपनी नवनियुक्ति के बाद चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस को DGP सागर प्रीत हुड्डा ने सख्त आदेश दिया था कि अब कोई भी ट्रैफिक पुलिस जवान बीच सड़क पर वाहन नहीं रोकेगा। उस समय ज्यादातर हरियाणा, हिमाचल और पंजाब नंबर की गाड़ियों को चंडीगढ़ में ट्रैफिक पुलिस के द्वारा रोका जाता है। यह भी आदेश जारी किया था कि अब ट्रैफिक प्वाइंट्स पर जवान सिर्फ ट्रैफिक कंट्रोल यानी कि ट्रैफिक जाम को कंट्रोल करेंगे।
चालान अब केवल CCTV और डिजिटल सिस्टम से ही किए जाएंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले पुलिस जवानों पर तुरंत सख्त कार्रवाई होगी। उस आदेश के बाद ट्रेफिक कर्मियों द्वारा बाहरी गाड़ियों को रोककर तंग करने का सिलसिला पूर्ण रूप से बंद हो गया था। वर्तमान में चंडीगढ़ में बढ़ते अपराधों को लेकर पहली क्राइम समीक्षा बैठक में डीजीपी डॉक्टर सागर प्रीत हुड्डा का रुख बेहद सख्त रहा था। डीजीपी ने साफ कहा था कि इलाकों में खुलेआम ड्रग बिक रही है, सट्टा चल रहा है और चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लेकिन कई थाना प्रभारी सिर्फ एक-दो केस दर्ज कर औपचारिकता निभा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह पिछले 6 महीने से क्राइम की स्थिति को बारीकी से देख रहे हैं, लेकिन हत्या जैसे गंभीर मामलों में भी पुलिस नाकाम नजर आ रही है।
*DGP के ट्रैफिक पुलिस को आदेश, डेंजरस ड्राइविंग और रेड लाइट जैसे ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के काटे चालान*
DGP ने कहा कोई जान बूझकर रेड लाइट जंप करे, डेंजरस ड्राइविंग करे तो चालान कटेगा। डीजीपी डॉ. सागरप्रीत हुड्डा ने एसएसपी ट्रैफिक सुमेर प्रताप सिंह को निर्देश दिए थे। विगत मीटिंग में एक डीएसपी ने चालान का मुद्दा उठाया तो डीजीपी ने स्पष्ट किया कि पहले भी यह आदेश नहीं दिए थे कि चालान नहीं काटने हैं। उन्होंने कहा जो खुलेआम ट्रैफिक नियम तोड़ रहे हैं, उनको पकड़कर चालान जरूर करो। जब भारतीय न्यूज तथा राष्ट्रीय खोज मीडिया की टीम ने चंडीगढ के लोगो से ट्रेफिक व्यवस्था को लेकर बात की तो स्थानीय लोगो ने बताया कि ट्रेफिक पुलिस की सख्ताई जरूर होनी चाहिए। जिससे असमाजिक तत्वों पर दबाव बना रहेगा। ट्रेफिक नियमो की भी अवहेलना नही होनी चाहिए। कुछ लोगो ने बताया कई जगहों पर ट्रेफिक पुलिस कर्मी महिलाओं और बुजर्गो को भी रोककर कागजो की जांच पड़ताल के नाम पर बिना वजह तंग करते हैं। स्थानीय लोगो का यह भी कहना है कि ट्रैफिक पुलिस को चंडीगढ़ पुलिस के DGP द्वारा दिए गए आदेशो औऱ हिदायतों के अनुसार ही काम करना चाहिए।

