करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

चंडीगढ़ में प्राॅपर्टी डीलर की हत्या मामले में पंजाब AGTF का एक्शन, कैथल में मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ में प्राॅपर्टी डीलर की हत्या मामले में पंजाब AGTF का एक्शन, कैथल में मुठभेड़ के बाद दो शूटर गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- सेक्टर-9 में बुधवार दोपहर प्रॉपर्टी डीलर प्रीत नागरा उर्फ चीनी नागरा (31) की गोलियां बरसाकर हत्या के मामले में पंजाब एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कार्रवाई की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एजीटीएफ की टीम ने हरियाणा के कैथल से दो शूटर्स को मुठभेड़ के बाद काबू किया है। पकड़े गए शूटरों की पहचान राजन उर्फ पीयूष पहलवान और प्रीतम के ताैर पर हुई है।पीयूष फिरोजपुर का रहने वाला है। वहीं दूसरा शूटर प्रीतम नवांशहर का बताया जा रहा है।चंडीगढ़ सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी कुब्बाहेड़ी की हत्या के कुछ देर बाद सोशल मीडिया पर बंबीहा गैंग से जुड़े गैंगस्टर लक्की पटियाल के नाम से पोस्ट वायरल हुई, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी ली गई है। पोस्ट में नागरा पर विरोधियों को सूचना देने का आरोप लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!