Sunday, February 8, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

झील में प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
झील में प्रवासी पक्षियों के अवैध शिकार मामले में चार आरोपी गिरफ्तार*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नूह :- हरियाणा के नूंह जिले में स्थित प्रसिद्ध कोटला झील जिसे अकेड़ा-कोटला झील के नाम से भी जाना जाता है में प्रवासी पक्षियों और जल मुर्गियों के अवैध शिकार के मामले में नूंह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना आकेड़ा ने बीते साल दिसंबर में दर्ज मुकदमा के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों ने जांच के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण निरीक्षक रजनेश कुमार की शिकायत पर आधारित इस मामले में आरोपी जाल बिछाकर पक्षियों को पकड़ रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जाकिर पुत्र अब्दुल गफूर,वहीद पुत्र उस्मान उर्फ कालू, मुजाहिद उर्फ मुज्जी पुत्र सब्बीर अहमद और राजूदीन उर्फ सिराजुदीन पुत्र जगमाल निवासी आकेड़ा के रूप में हुई है। सभी आरोपियों ने अपने अपराध स्वीकृति कथन में बताया कि गांव की बनी कोटला झील में सर्दियों में बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी और जल मुर्गियां आती हैं। वे लंबे समय से जाल लगाकर इनका शिकार करते आए हैं और उन्हें बाजार में बेचकर पैसे कमाते हैं। 21 दिसंबर 2025 को आरोपी जाकिर, वहीद, राजूदीन, मुजाहिद सहित अन्य साथियों जावेद, वसीम, रमजानी, हब्बल आदि ने जाल बिछाकर पक्षियों को पकड़ा था। वन्य जीव विभाग की टीम के पहुंचने से पहले वे भाग गए थे।
बाद में गत 7 फरवरी को जब वे फिर से जाल लगाने पहुंचे, तो वन्य जीव टीम ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। इनसे दो जाल बरामद हुए, जालों को जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसारआगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!