Thursday, February 5, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*पानीपत के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र दहिया ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया फ्लाई ओवर पर शीघ्र खुलेंगे और दो कट*

*पानीपत के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र दहिया एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*पानीपत के डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र दहिया ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया फ्लाई ओवर पर शीघ्र खुलेंगे और दो कट*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पानीपत ;- डिप्टी कमिश्नर वीरेंद्र दहिया ने चंडीगढ़ से पानीपत आये सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में बताया शहरवासियों को राहत देने औऱ जाम की समस्या से निपटने के लिए फ्लाई ओवर पर शीघ्र दो कट खोले जाएंगे। उपायुक्त दहिया ने बताया कोर्ट और मिनी सचिवालय में आने वाले लोगो की पार्किंग समस्या को देखते हुए फ्लाई ओवर के नीचे पार्किंग शुरू की गई है। जिसका 20 लाख रुपये मासिक किराया होगा। उन्होंने बताया इस राशि से जिले में बहुत से जनकल्याण के कार्य होंगे। उपायुक्त दहिया ने कुत्तों और बंदरो तथा गोवंश के पर किये गए सवाल पर कहा आवारा कुत्तों के लिए शेल्टर होम बनाये जा रहे हैं। जहां इनकी नसबंदी के साथ साथ इनका ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने बताया समालखा और दूसरी जगह से बंदरो को पकड़ कर वन क्षेत्र में छोड़ा जा रहा है। गोवंश के बारे में बताया समाज सेवियों की मदद से गायों को गौशाला में पूरा चारा दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पानीपत जिले में अब सड़कों पर गोवंश बहुत कम देखने को मिलता है। उपायुक्त दहिया ने बताया मेरा एक ही लक्ष्य है पानीपत वासियों को जाम से राहत और हर तरह की अन्य सुविधाऐ सही समय पर मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!