भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मिला टाइप-8 सरकारी बंगला!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को मिला टाइप-8 सरकारी बंगला!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली :-भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को केंद्र सरकार ने टाइप-S का सरकारी आवास आवंटित किया है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें लुटियंस दिल्ली के प्रतिष्ठित इलाके में स्थित 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का बंगला दिया गया है। यह वही बंगला है, जो पहले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता शिबू सोरेन को आवंटित था। सूत्र बताते हैं कि इससे पहले नितिन नवीन को 9 सुनहरी बाग लेन का बंगला दिया जा रहा था लेकिन वह उन्हें पसंद नहीं आया। अब उन्हें 1 मोतीलाल नेहरू मार्ग का टाइप-S बंगला सौंपा गया है। डायरेक्टरेट ऑफ एस्टेट के नियमों के मुताबिक, किसी राष्ट्रीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष को यदि वह केंद्रीय मंत्री या लोकसभा/राज्यसभा सांसद नहीं है तो टाइप- श्रेणी का सरकारी आवास आवंटित किए जाने का प्रावधान है।
*टाइप-8 सरकारी बंगला की सुविधाएं*
बता दें कि टाइप-8 सरकारी बंगला काफी हाई ग्रेड का बंगला माना जाता है। यह बंगला आमतौर पर सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों,पूर्व राष्ट्रपतियों,राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और बेहद वरिष्ठ संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों को ही आवंटित किया जाता है। टाइप-8 बंगले में 8 बड़े-बड़े कमरे होते हैं। इनमें 5 से 6 बेडरूम, एक बड़ा सा ड्राइंग रूम, स्टडी रूम मॉडर्न किचन और डाइनिंग एरिया की व्यवस्था होती है। इसके अलावा निजी गैराज, स्टोर रूम और स्टाफ क्वार्टर की भी अलग व्यवस्था होती है।
*चप्पे-चप्पे पर हाईटेक सीसीटीवी*
टाइप-8 बंगले आम सरकारी आवासों से कहीं ज्यादा सुरक्षित होते हैं। पूरे इलाके में हाई-टेक CCTV कैमरे लगे होते हैं। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद होते हैं। मेहमानों और बंगले में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए अलग से आने-जाने और रुकने की जगह है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि बंगले के अंदर रहने वालों की प्राइवेसी बनी रहे और सुरक्षा भी पुख्ता रहे।

