Sunday, January 18, 2026
Latest:
करनालचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

अब तो कांग्रेस की तरह भाजपा में भी खुलकर सामने आने लगी गुटबाजी!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
अब तो कांग्रेस की तरह भाजपा में भी खुलकर सामने आने लगी गुटबाजी!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
भाजपा अपने आप को सिद्धान्तवादी पार्टी मानती है। लेकिन वह अब सिर्फ कहने को रह गयी है। गुटबाज़ी को लेकर एक बार फिर हरियाणा के राज्यमंत्री ओर केंद्रीय मंत्री की खबरे आ रही है। पलवल जिले से विधायक और हरियाणा सरकार में खेल मंत्री गौरव गौतम तथा केंद्र सरकार में राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के बीच लंबे समय से चली आ रही राजनीतिक गुटबाजी एक बार फिर खुलकर सामने आ गई है। खेल मंत्री के गृह क्षेत्र पलवल में रविवार को अनाज मंडी में होने वाले कार्यक्रम में कृष्णपाल गुर्जर मुख्य अतिथि है। लेकिन हरियाणा के युवा मंत्री गौरव गौतम औऱ जिला अध्यक्ष के पोस्टर में फोटो और नाम गायब है। इससे पहले भी गुटबाजी खुलकर सामने आ चुकी हैं। एक प्रोग्राम में ही उद्घाटन कार्यक्रम दो बार हुआ था। पहले हरियाणा के मंत्री विपुल गोयल ने उद्घाटन किया उसके बाद कृष्णपाल गुर्जर ने आकर दुबारा उद्धघाटन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!