Saturday, January 17, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा के मेयर चुनावों में नेता प्रतिपक्ष हूडा तथा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र की होगी अग्निपरीक्षा / कांग्रेस की गुटबाजी का भी होगा इम्तिहान!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मेयर चुनावों में नेता प्रतिपक्ष हूडा तथा प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र की होगी अग्निपरीक्षा / कांग्रेस की गुटबाजी का भी होगा इम्तिहान!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ ;- हरियाणा के अम्बाला, सोनीपत व पंचकूला नगर निगम के चुनाव की घोषणा बहुत जल्द हो सकती हैं। माना जा रहा है कि इसका शंखनाद मार्च-अप्रैल में हो सकता है। लेकिन नेताओं ने मेयर चुनाव को लेकर अपनी चुनावी सरगर्मियां अभी से तेज कर दी है। हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह ने मेयर चुनाव को लेकर पार्टी के नेताओं की 36 सदस्यीय समिति बनाई है। जिसका उद्देश्य तीनो सीट पर विजय प्राप्त करना है। वैसे अभी तीनों निगमों पर भाजपा का कब्जा है इसलिए इन सीटों को जीतने में कांग्रेस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है।हालांकि आगामी मेयर चुनाव का हरियाणा की सियासत पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। परन्तु कांग्रेस की लीडरशिप और गुटबाजी के इम्तिहान का परिणाम जरूर देखने को मिलेगा। क्या राहुल गांधी की कांग्रेस प्रदेश में एक जुट हो गयी है, क्या भूपेंद्र हूडा और शैलजा तथा रणदीप सुरजेवाला के आपस मे दिल मिल गए हैं। क्या प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह हरियाणा कांग्रेस में जोश भरने में कामयाब हो गए हैं। इसमें भी कोई शक नही यदि कांग्रेस मेयर चुनाव में तीनों सीटे जीत जाती है तो हरियाणा में भाजपा का भविष्य धूमल पड़ सकता है। यह तीन मेयर चुनाव पूर्व सीएम तथा नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हूडा तथा राव नरेंद्र सिंह की अग्निपरीक्षा साबित हो सकता है। इसलिए दोनों नेताओं को को मेयर चुनाव जीतने के लिए सभी बड़े कांग्रेसी नेताओं को साथ लेकर एडि-चोटी का जोर लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!