*अब तक के सबसे सफ़लतम मुख्यमंत्री साबित हुए नायब सैनी / लोकप्रियता में पूर्व सीएम हुड्डा तथा मनोहरलाल खट्टर को पछाड़ा!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*अब तक के सबसे सफ़लतम मुख्यमंत्री साबित हुए नायब सैनी / लोकप्रियता में पूर्व सीएम हुड्डा तथा मनोहरलाल खट्टर को पछाड़ा!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लोकप्रियता मामले में आज प्रदेश के सभी बड़े नेताओं को पीछे छोड़ आगे निकल गए हैं। नायब सैनी की खासियत यह है कि उनके निवास कबीर कुटीर पर जो भी प्रदेशवासी जाता है वह उनकी न सिर्फ हंसकर समस्या सुनते हैं बल्कि उस समस्या का समाधान भी करते हैं। यही कारण है की नायब सैनी 10 साल मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर को भी लोकप्रियता में पीछे छोड़ चुके हैं।
सीएम मनोहर लाल के समय में आम आदमी तो क्या पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी मुख्यमंत्री निवास जाने में दिक्कत होती थी। परंतु नायब सिंह सैनी के पौने दो साल के कार्यकाल में विपक्षी नेताओं के साथ-साथ आम आदमी को भी मुख्यमंत्री निवास में जाने के लिए किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। मुख्यमंत्री नायब सैनी की यह विशेषता कह सकते हैं
कि वह भूपेंद्र हुड्डा की तरह कार्यकर्ताओं की हंस कर बात सुनने में दिखते हैं तो पूर्व सीएम चौधरी भजनलाल की तरह दिखते और नरम रुख भी रखते हैं, और तुरंत फैसला लेने के मामले में वह पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की तरह कार्य करते हैं। नायब सैनी की यह भी खासियत है कि वह पूर्व सीएम मनोहरलाल की तरह अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ कभी आवेश में नही आते हैं बल्कि गुस्सा आये तो अंदर ही अंदर पी जाते हैं। इन्ही सारी खूबियों के कारण आज CM नायब सैनी लोकप्रियता मामले में शिखर पर पहुंच चुके हैं। यदि नायब सैनी अपने इर्द गिर्द के चाटुकारों और कानाफूसी करने वालो चमचों से बचे रहे तो नायब सैनी प्रदेश के सबसे सफल मुख्यमंत्री में से एक माने जा सकते हैं।

