नायब सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में लाभ का पद देने को तैयार / जल्द मनोनीत होंगे चेयरमैन / डिप्टी चेयरमैन तथा डायरेक्टर!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
नायब सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं को सरकार में लाभ का पद देने को तैयार / जल्द मनोनीत होंगे चेयरमैन / डिप्टी चेयरमैन तथा डायरेक्टर!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- निजी सूत्रों के अनुसार हरियाणा की नायब सरकार शीघ्र ही अपने कार्यकर्ताओं को लाभ का पद सौंप सकती है। सूत्रों की माने तो MLA और जिन भाजपा कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नही मिल पाई थी या ऐसे कर्मठ कार्यकर्ता जो विधायक का चुनाव हार गए थे उन्हें बोर्ड कारपोरेशन में चेयरमैन तथा डिप्टी चेयरमैन और डायरेक्टर जैसे पद नवाजे जा सकते हैं। सूत्रों की माने तो नायब सरकार कुछ सप्ताह में चेयरमैन की सूची जारी कर सकती है। सूत्रों की माने तो लिस्ट को अंतिम रूप दिया जा चुका है। निजी सूत्रों के अनुसार नायब सरकार द्वारा कुछ समय पहले कुछ नेताओं को चेयरमैन नियुक्त करने का फोन भी किया था।

