करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

*बिहार में विधानसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला /महागठबंधन को मिल सकती हैं 121 सीटों पर जीत / राजद को सबसे ज्यादा सीटे मिलने के आसार!*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*बिहार में विधानसभा चुनाव में कांटे का मुकाबला /महागठबंधन को मिल सकती हैं 121 सीटों पर जीत / राजद को सबसे ज्यादा सीटे मिलने के आसार!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
बिहार में अधिकांश एग्जिट पोल NDA सरकार की वापसी का अनुमान लगा रहे हैं। वहीं, न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल में एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला होने के संकेत मिल रहे हैं। इसमें कहा गया है कि एक ओर जहां सत्तारूढ़ गठबंधन 119 सीटों पर जीत हासिल कर सकता है। वहीं, महागठबंधन के खाते में 121 सीटें आती दिख रही हैं। बहरहाल, अंतिम नतीजे 14 नवंबर, शुक्रवार को जारी किए जाएंगे। न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल के मुताबिक, एक ओर जहां एनडीए को 119 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन को 121 सीटें मिल सकती हैं। इनमें 6 सीटें घटने या बढ़ने का अनुमान है। इसके अलावा अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जा सकती हैं। खास बात है कि इस लिहाज से किसी भी गठबंधन को राज्य में स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। एग्जिट पोल में बताया गया है कि राजद 89-97 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ा दल बनकर उभर सकता है। वहीं, दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी 85-93 सीटें अपने नाम कर सकती है। जनता दल यूनाइटेड को 25-31 सीटें, लोजपा को 2-4, हम को 0-1 सीटें मिलने का अनुमान है।
वहीं, महागठबंधन के दल में कांग्रेस को 14-21, वीआईपी को 2-3, सीपीआई को 1-2, सीपीआई (एमएल)एल को 2-5 और सीपीआईएम को 1-2 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है। *महागठबंधन ने चौंकाया*
एग्जिट पोल के अनुसार, वोट शेयरिंग के मामले में महागठबंधन आगे चल रहा है। राज्य में एनडीए के खाते में 38.4 प्रतिशत वोट आते दिख रहे हैं। जबकि, महागठबंधन को 39.2 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 12.7 फीसदी वोट मिल सकते हैं। जबकि, 9.8 प्रतिशत अन्य के खाते में जाने के आसार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!