Tuesday, October 7, 2025
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा शिक्षा मंत्री ढांडा ने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर किया हमला / कहा ‘टूटे हुए रथ पर लचर-मचर घोड़े कहां तक दौड़ेंगे*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा शिक्षा मंत्री ढांडा ने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर किया हमला / कहा ‘टूटे हुए रथ पर लचर-मचर घोड़े कहां तक दौड़ेंगे*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
यमुनानगर ;- हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने सोमवार को यमुनानगर में कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस अब ‘डूबता हुआ जहाज’ बन चुकी है। उन्होंने कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह की सद्भावना यात्रा पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ‘टूटे हुए रथ पर लचर-मचर घोड़े कहां तक दौड़ेंगे।’ ढांडा के अनुसार, कांग्रेस का सत्यानाश उसकी अपनी नीति और नीयत से हुआ है। भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत के दौरान ढांडा ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि को धूमिल करते हैं और देश के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार आम बात थी, इसलिए जनता अब उस पर भरोसा नहीं करती। जनता कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह नकार चुकी है। इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!