हरियाणा के मंत्री गब्बर की पोस्ट से घबराई भाजपा सरकार! प्रदेश के उपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं में आया जोश*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा के मंत्री गब्बर की पोस्ट से घबराई भाजपा सरकार! प्रदेश के उपेक्षित भाजपा कार्यकर्ताओं में आया जोश*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हमेशा विपक्ष को घेरने वाले दबंग मंत्री अनिल विज ने अबकी बार अपनी ही पार्टी को घेरते हुए ऐसा बयान दिया है कि प्रदेश के उपेक्षित और हतोउत्साहित कार्यकर्ताओं में अपनी ही पार्टी को जगाने के लिए मुद्दा मिल गया। अपने दम पर प्रदेश में 7वीं बार MLA बनने वाले मंत्री अनिल विज हरियाणा की राजनीति में अपने बयानों और बेबाक अंदाज के लिए मशहूर है। कैबिनेट मंत्री अनिल विज एक बयान से एक बार फिर सुर्खियों में हैं। शुक्रवार को उन्होंने एक्स (ट्विटर) पर एक पोस्ट डालकर सीधे-सीधे अपने ही पार्टी नेताओं पर निशाना साध दिया। विज का आरोप है कि उनके विधानसभा क्षेत्र अंबाला कैंट में ‘समानांतर भाजपा’ चलाई जा रही है और इसके पीछे ‘ऊपर वालों’ का आशीर्वाद है। उन्होंने लिखा – पार्टी का बहुत नुकसान हो रहा है, हमें क्या करना चाहिए?’
यह पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया। विज ने लोगों से राय मांगी तो कमेंट बॉक्स में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई। किसी ने लिखा – ‘अनिल विज को रामबिलास शर्मा बनाएगी बीजेपी’। उपेक्षित होने पर पहले भी गब्बर ने कई बार सरकार औऱ पार्टी को आइना दिखाया है।

