प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने ली राज्यपाल पद की शपथ, बंडारू दत्तात्रेय का लिया स्थान*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने ली राज्यपाल पद की शपथ, बंडारू दत्तात्रेय का लिया स्थान*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- Haryana New Governor: वरिष्ठ राजनेता और प्रशासक असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने बंडारी दत्तात्रेय का स्थान लिया है। वरिष्ठ राजनेता और प्रशासक असीम कुमार घोष ने सोमवार को हरियाणा के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने बंडारी दत्तात्रेय का स्थान लिया है। राजभवन, चंडीगढ़ में आयोजित एक भव्य समारोह में पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश शील नागू ने 81 वर्षीय घोष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में पारंपरिक गरिमा के साथ घोष का स्वागत किया गया। उनके कार्यभार संभालने के साथ ही अब प्रदेश के संवैधानिक प्रमुख के रूप में उनसे प्रशासनिक और संवैधानिक संतुलन बनाए रखने की उम्मीद की जा रही है।

