गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
गोवा जाने वाली इंडिगो फ्लाइट की मुंबई में इमरजेंसी लैंडिंग!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,
नई दिल्ली ;- मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडिगो फ्लाइट नंबर 6E‑6271 (एयरबस A320neo, पंजीकरण VT‑IZB) दिल्ली से लगभग 8:02 pm पर गोवा (मोपा) के लिए रवाना हुई थी।
उड़ान के दौरान विमान का एक इंजन फेल हो गया, जिसके बाद पायलटों ने इसे “फुल इमरजेंसी” मानते हुए मुंबई के छत्रपति शिवाजी एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया और विमान करीब 9:52 pm पर सुरक्षित लैंड हुआ।

