करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा सीएम सैनी का जागा कर्मचारी प्रेम / सरकार ने कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए उठाया एक महत्वपूर्ण कदम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा सीएम सैनी का जागा कर्मचारी प्रेम / सरकार ने कर्मचारियों की शिकायतों के त्वरित निपटारे के लिए उठाया एक महत्वपूर्ण कदम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने सभी विभागों और संगठनों में कर्मचारी शिकायत निवारण समिति गठित करने के निर्देश जारी किए हैं। इस कदम का उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। नए निर्देशों के अनुसार, कर्मचारियों को अपनी शिकायतों या विवादों के लिए अदालत में जाने से पहले विभागीय शिकायत निवारण समिति के समक्ष अपनी समस्या रखनी होगी। यह प्रक्रिया कर्मचारियों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने और लंबित मामलों को कम करने में सहायक होगी।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक शिकायत का निपटारा अधिकतम आठ सप्ताह के भीतर करना अनिवार्य होगा। यह समयसीमा शिकायतों के त्वरित समाधान और कर्मचारियों के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए निर्धारित की गई है।इस पहल से न केवल कर्मचारियों की शिकायतों का तेजी से समाधान होगा, बल्कि विभागीय स्तर पर कार्यकुशलता और जवाबदेही भी बढ़ेगी। यह कदम कर्मचारियों के कल्याण और प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!