हिल सकता है हरियाणा CM नायब सैनी का सिंहासन! / राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी से हरियाणा की राजनीति में उफान! / डिन्नर पार्टी में हाजिर हुए 12 MLA*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हिल सकता है हरियाणा CM नायब सैनी का सिंहासन! / राव इंद्रजीत की डिनर डिप्लोमेसी से हरियाणा की राजनीति में उफान! / डिन्नर पार्टी में हाजिर हुए 12 MLA*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- समय समय पर बड़ो बड़ो को राजनीति में झटका देने में मशहूर रहे है केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह। इंद्रजीत सिंह का एक ही लक्ष्य है CM की कुर्सी पर बैठना। इसी को लेकर उनकी डिनर डिप्लोमेसी सुर्खियों में चल रही है। चंडीगढ़ में उनकी बेटी और कैबिनेट मंत्री
आरती राव के आवास पर हुए डिनर में दक्षिणी हरियाणा के 11 भाजपा और एक कांग्रेस विधायक शामिल हुए।
डिनर के बाद राजनीतिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं ने जोर पकड़ लिया है। बीते दिनों हरियाणा के CM नायब सैनी 15 जून को रेवाड़ी के राव तुलाराम स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली में आए थे। CM के मंच पर अहीरवाल के दिग्गज राव इंद्रजीत के बोल तीखे रहे थे। राव इंद्रजीत ने CM सैनी को कहा था कि मुख्यमंत्री जी, हमने आपकी सरकार बनाई है, हमारा हक बनता है, हमारा काम किया जाए।
CM नायब सैनी ने अपने संबोधन में सीधे मना न करके यह कहा था कि यह किसी जाति की नहीं, बल्कि पौने 3 करोड़ लोगों की सरकार हैं। इन सभी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। यह इसी की परिणाम हो सकता है कि राव इंद्रजीत सिंह को CM पर दबाव बनाने के लिए डिन्नर डिप्लोमेसी का सहारा लेना पड़ा हो।

