खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का बना पावर हाउस / प्रदेश के खेल स्टेडियमों का जल्द होगा कायाकल्प*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का बना पावर हाउस / प्रदेश के खेल स्टेडियमों का जल्द होगा कायाकल्प*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों का पावर हाउस बन चुका है। खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में और अधिक पदक जीत सकें इसके लिए सरकारी खेल स्टेडियमों का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। शीघ्र ही खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा खेल सामग्री मुहैया कराई जाएगी। खेल मंत्री बृहस्पतिवार को सिविल सचिवालय में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समय-समय पर खेल स्टेडियमों का दौरा करें और खिलाड़ियों से जाने कि उन्हें क्या-क्या दिक्कत आ रही है। इन समस्याओं का जल्द समाधान भी कराएं, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास करने में कोई असुविधा न हो। वे इसकी जल्द ही इसकी समीक्षा करेंगे। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खेल नर्सरियों व खेल अकादमियों का बेहतर ढंग से संचालन किया जाए। इसे बारे में वे स्वयं निगरानी भी रखेगे।
उन्होंने बताया कि मई 2025 में उत्तराखंड में हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेता खिलाड़ियों को जल्द ही राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित करके सम्मानित किया जाएगा। बैठक में खेल विभाग के प्रधान सचिव नवदीप सिंह विर्क, खेल महानिदेशक संजीव वर्मा, अतिरिक्त निदेशक अश्विनी मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

