करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

हरियाणा राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल/ 13 डीआरओ के किये नियुक्ति एवं तबादले*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल/ 13 डीआरओ के किये नियुक्ति एवं तबादले*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा सरकार ने राजस्व विभाग में बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 जिला राजस्व अधिकारियों (डीआरओ) के तबादले कर दिए हैं। विभाग पर भ्रष्टाचार और रजिस्ट्री में नियमों की अनदेखी जैसे गंभीर आरोप लगे हैं। कई अफसरों के खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है। रणविजय सुल्तानिया भ्रष्टाचार के केस में आरोपी हैं। फतेहाबाद में दर्ज एफआईआर में उन पर किसानों के मुआवजे में गड़बड़ी का आरोप है। उनके साथ नायब तहसीलदार, पटवारी और कानूनगो भी नामजद हैं। वे अभी पानीपत में तैनात थे और सोनीपत का अतिरिक्त कार्य देख रहे थे।
किसको कहां कि मिली जिम्मेदारी
रोहतक के डीआरओ कनब लाकड़ा को पानीपत, झज्जर के डीआरओ प्रमोद चहल को रोहतक, फरीदाबाद के डीआरओ सुशील शर्मा को भिवानी, गुरुग्राम म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन से मनबीर को झज्जर, हिसार के डीआरओ विजय कुमार को गुरुग्राम, अम्बाला के डीआरओ विकास को फरीदाबाद, राजेश ख्यालिया को अम्बाला, नरेश को हिसार, नूंह के डीआरओ जोगिंद्र शर्मा को पंचकूला, हर्ष खनगवाल को कंसोलिडेशन डायरेक्टर, बिजेंद्र राणा को भिवानी, श्यामलाल को गुरुग्राम, और रणविजय सुल्तानिया को नूंह भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!