Tuesday, August 4, 2026
Latest:
करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कंडक्टर मारपीट का मामला गरमाया/ फतेहाबाद, हिसार व सिरसा के कर्मचारियों ने किया हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कंडक्टर मारपीट का मामला गरमाया/ फतेहाबाद, हिसार व सिरसा के कर्मचारियों ने किया हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा रोडवेज के फतेहाबाद डिपो के कंडक्टर कृष्ण कुंडू से मारपीट का मामला गरमा गया है। वीरवार को फतेहाबाद के साथ हिसार और सिरसा डिपो में भी चक्का जाम कर दिया गया है। रोडवेज की बसें न चलने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। हालांकि प्राइवेट और किलोमीटर स्कीम की कुछ बसें चलाई जा रही हैं।
फतेहाबाद में मंगलवार से चक्का जाम है। हिसार ,सिरसा में रोडवेज की बसें न चलने से राजस्थान व पंजाब को जाने वाले यात्रियों का करीब-करीब संपर्क टूट गया है। गौरतलब हैं कि सोमवार सायं को कंडक्टर कृष्ण कुंडू और युवक के बीच टिकट को लेकर विवाद हुआ था। युवक के साथ 2 युवतियां भी थी। इन्होंने अपने जानकार बुलाकर कंडक्टर की पिटाई करवाई थी।जिसके बाद रोडवेज की लगभग सभी संगठनों के कर्मचारी नेता बुधवार को फतेहाबाद में जुटे तथा वीरवार से सिरसा व हिसार तथा शुक्रवार से पूरे प्रदेश में बसे न चलाने की घोषणा की।
इसी बीच पता चला है कि अग्रोहा पुलिस ने वीरवार को एक युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि बाकी बचे 6आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
हरियाणा रोड़वेज संयुक्त मोर्चा के जिला प्रधान राजू बिश्नोई ने बताया कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रहा। उन्होंने कहा कि यदि आज गुरुवार रात तक बाकी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया तो शुक्रवार से पूरे प्रदेश में चक्का जाम कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!