*हरियाणा खेलमंत्री गौरव गौतम ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में कहा भाजपा ने बिना खर्ची-बिना पर्ची का लगाया ऐसा वृक्ष / कुछ वर्षों बाद यह बन जायेगा वट वृक्ष*
*हरियाणा के खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम एवं सम्पादक राणा ओबराय की सीधी बातचीत*
*राणा ओबराय*
*राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
*हरियाणा खेलमंत्री गौरव गौतम ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में कहा भाजपा ने बिना खर्ची-बिना पर्ची का लगाया ऐसा वृक्ष / कुछ वर्षों बाद यह बन जायेगा वट वृक्ष*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगड़ ;- हरियाणा के खेल राज्यमंत्री मंत्री गौरव गौतम ने सम्पादक राणा ओबराय से सीधी बातचीत में एक सवाल के जवाब में कहा भाजपा ने जो हरियाणा में बिना खर्ची-बिना पर्ची का वृक्ष लगाया है। यह कुछ वर्षों के बाद यह एक वट वृक्ष बन जाएगा। मंत्री गौरव गौतम ने भ्र्ष्टाचार के आरोप लगाने वाले विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा जब उन लोगो की सरकार थी तब प्रदेश में हर तरफ भ्र्ष्टाचार का बोलबाला था। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता ने भाजपा औऱ नायब सैनी पर विश्वास करते हुए सरकार बनाई है। गुंडागर्दी तथा भ्र्ष्टाचार मामले सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। मंत्री गौतम ने कहा जो भी व्यक्ति उक्त मामलों में लिप्त पाया गया उसको नायब सरकार कभी नही बख्शेगी।

