हरियाणा राजस्व विभाग में हो सकता है बड़ा धमाका / डीआरओ/तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार हो सकते चार्जशीट!*
राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
हरियाणा राजस्व विभाग में हो सकता है बड़ा धमाका / डीआरओ/तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार हो सकते चार्जशीट!*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
चंडीगढ़ ;- हरियाणा राजस्व विभाग में 108 अधिकारियों के विरूद्ध चार्जशीट तैयार होने की जानकारी आ रही है। निजी जानकारी के अनुसार राजस्व विभाग ने बृहस्पतिवार की रात फाइल मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दी है। सीएम की औऱ से हरी झंडी मिलते ही राजस्व विभाग के कर्मचारियों को चार्जशीट किया जा सकता है। इनमें ज्यादातर तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा जिला राजस्व अधिकारी है। इनमें से कई रेवन्यू अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। सरकार द्वारा अंदरूनी रूप से करवाई गई जांच में आय से अधिक संपत्ति की जानकारी सामने आई है!

