करनालखेलचंडीगढ़जिंददेश-विदेशपंचकुलापंजाबपानीपतराज्यहरियाणा

कुरुक्षेत्र पहुंचकर सीएम सैनी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना / कहा हमारे सैनिकों ने पाक सरकार और सेना को घुटने टेकने पर किया मजबूर*

राणा ओबराय
राष्ट्रीय खोज/भारतीय न्यूज,
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र पहुंचकर सीएम सैनी ने तिरंगा यात्रा को किया रवाना / कहा हमारे सैनिकों ने पाक सरकार और सेना को घुटने टेकने पर किया मजबूर*
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
कुरुक्षेत्र ;- हरियाणा सीएम नायब सैनी ने तिरंगा यात्रा को रवाना करते हुए कहा हमारे वीर सैनिकों ने बहादुरी दिखाते हुए पाकिस्तान को चार दिन में ही घुटने टेकने को मजबूर कर दिया है। ऐसे जाबांज सैनिकों को पूरा देश नमन कर रहा है। इन सैनिकों के हाथों देश पूरी तरह से सुरक्षित है और आतंकवाद व पाकिस्तान यहां अशांति फैलाने की अब हिमाकत नहीं कर पाएंगे। ये विचार मुख्यमंत्री नायब सैनी ने व्यक्त किए। वे आज शनिवार को गांव बुहावी पहुंचे थे, जहां ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर आयोजित तिरंगा यात्रा को रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने इस दौरान यात्रा में मौजूद हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऑपरेशन सिंदूर युद्व नहीं था बल्कि यह पहलगाम जैसी आंतकी घटना का करारा जवाब था। भारत का यही साहस ही नए भारत की पहचान है। यहीं देश का आत्मविश्वास है। इस ऑपरेशन ने दिखा दिया है कि पूरा देश एकजुट है और ऐसे में किसी की हिम्मत नहीं है, जो हमारे देश की ओर आंख उठाकर देख सके। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का भारत है, जो जवाब देना जानता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!